31 Views
विराटपुरुष के नाड़ी स्वरूप है समस्त नदियां- गंगाधर शास्त्री
सनातन संस्कृति का आधार है हमारे जल स्रोत- डॉ. कमल किशोर शर्मा
गंगा समग्र समस्त जल स्रोतों के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहा है – रमाशंकर सिन्हा
असम- जम्मू कश्मीर प्रांत के संघ कार्यालय केशव भवन में आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे गंगा समग्र की प्रांतीय बैठक संपन्न हुई। गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री श्रीरामाशंकर सिन्हा जी के देखरेख और मार्गदर्शन में संचालित हुई। गंगा समग्र के समस्त प्रकल्पों पर प्रकाश डालते हुए श्री श्री 1008 श्री मौनी बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट न्यास के मुख्य न्यासी व जम्मू कश्मीर प्रांत के गुरुकुल एवं मंदिर सेवा योजना प्रमुख डॉ अभिषेक कुमार उपाध्याय ने उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं सदस्यों का अभिवादन करते हुए गंगा समग्र के समस्त प्रकल्पों पर प्रकाश डालते हुए विषय प्रस्तावान को बताया ।
इस अवसर पर जम्मू कश्मीर प्रांत में गौ, गंगा, गायत्री को अपना ध्येय मानकर अपनी कथाओं एवं सत्संगो के माध्यम से जन जागृत कर रहे पंडित गंगाधर शास्त्री ने बताया कि जिस देश में नदिया संरक्षित हैं संवर्धित हैं उस देश की संस्कृति और मानव भी स्वस्थ है क्योंकि विश्व की समस्त नदियां विराट पुरुष की धमनियों के स्वरूप हैं जिस प्रकार मनुष्य के अंदर नाड़ियां बहती है और उसमें गंदगी हो जाने पर मनुष्य स्वस्थ नहीं रह पाता उसी प्रकार हमारी नदियां यदि संरक्षित साफ सुथरा नहीं हुई तो हम भी और हमारी संस्कृति भी ऐसे ही संकट की घड़ी से गुजरती रहेगी।
इस अवसर पर अपना वक्तव्य देते हुए डॉ. कमल किशोर शर्मा जी ने बताया कि सनातन संस्कृति की आधार है जल स्रोत और जम्मू कश्मीर में तो जल स्रोत एक समृद्ध व्यवस्था के साथ समुचित ढंग से व्यवस्थित है जहां से केवल भारत ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी पाकिस्तान आदि देशों में भी इन्हीं जल स्रोतों से निकले हुए जल प्रवाह पहुंच रहा है जिससे वहां के समाज और जन जीवन संरक्षित हैं। इस विषय पर उन्होंने वैदिक कालीन और जम्मू कश्मीर की तात्कालिक व्यवस्था पर जल संरक्षण के लिए गंगा समग्र के कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपनी बात पूरी की।
इस अवसर पर गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री आदरणीय रामाशंकर सिन्हा जी ने बताया कि गंगा समग्र वर्ष 2010 से आदरणीय श्री अशोक सिंघल जी के प्रेरणा से आरंभ होकर के आज एक वटवृक्ष की भांति भारत के 14 प्रान्तों में कार्य कर रहा है और 15 वां प्रांत है जम्मू कश्मीर है जहां पर आज से कार्य आरंभ होने जा रहा है मुझे विश्वास है की अन्य प्रान्तों के भांति जम्मू कश्मीर प्रांत में भी यह कार्य और अधिक विस्तारित होगा यहां के जलस्रोत जलतीर्थ के रूप में मानव समाज के लिए उपयोगी हो ऐसा प्रयास हम सभी का रहेगा। गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान अमरेंद्र प्रताद सिंह जी के निर्देश में जम्मू कश्मीर प्रान्त के प्रान्त प्रचारक श्रीमान मुकेश जी से चर्चा करके यहां की योजना और प्रान्त के दायित्वों की घोषणा गंगा समग्र के अधिवेशन में अगले माह की जाएगी। इस अवसर पर श्री संत शर्मा, नितिन शर्मा, करण शर्मा, मनुज शर्मा सहित जम्मू कश्मीर प्रांत के अन्य अपेक्षित जन उपस्थित रहे।




















