फॉलो करें

शहीद श्रीकांत मिश्रा की 19वीं पुण्यतिथि पर सीआरपीएफ दयापुर ग्रुप सेंटर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

24 Views
शहीद श्रीकांत मिश्रा की 19वीं पुण्यतिथि पर सीआरपीएफ दयापुर ग्रुप सेंटर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
प्रेरणा भारती | निहार कांत राय | उधारबंद
कश्मीर में वर्ष 2007 में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 143वीं बटालियन के सिपाही-चालक शहीद श्रीकांत मिश्रा की 19वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया गया।
इस अवसर पर सीआरपीएफ के दयापुर ग्रुप सेंटर की ओर से शहीद के पैतृक निवास शांतिपुर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप सेंटर के डीआईजी उदय प्रताप सिंह ने शहीद श्रीकांत मिश्रा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात असिस्टेंट कमांडेंट बीओडी सिंह हाजाम, बल के अन्य अधिकारी तथा स्थानीय नागरिकों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
सभा को संबोधित करते हुए डीआईजी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि शहीद श्रीकांत मिश्रा देशमातृका के चरणों में समर्पित एक वीर सपूत थे। देश की सुरक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका त्याग और वीरता सदैव हम सभी की स्मृतियों में अमर रहेगी।
इस अवसर पर असिस्टेंट कमांडेंट बीओडी सिंह हाजाम ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शहीद के बलिदान को प्रेरणास्रोत बताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
कार्यक्रम के अंत में डीआईजी उदय प्रताप सिंह ने शहीद की धर्मपत्नी को उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें श्रद्धा-स्मृति उपहार भेंट किया। श्रद्धांजलि सभा का वातावरण पूरी तरह भावुक और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल