24 Views
असम सरकार के शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव खानिंद्र दास (एसीएस) को पितृ वियोग
अभिषेक सिंघा, गोलाघाट, 31 जनवरी:
असम सरकार के शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव और समग्र शिक्षा असम और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के ओएसडी खनिन्द्र दास (एसीएस) के पिता महेंद्र दास ने गुवाहाटी के स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में अंतिम सांस ली। पेशे से महेंद्र दास पुलिस अधिकारी थे। अपने नेतृत्व और शालीनता के कारण उन्हें असम पुलिस में सेवाकाल के दौरान कई प्रशंसाएं प्राप्त हुईं। वे अपनी सरल और सहज विशेषताओं के कारण भी काफी लोकप्रिय थे।उन्होंने अपने जीवनकाल में प्रकृति, पक्षियों और जानवरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक सद्भावना परियोजना शुरू की, जिसका नाम था, “एक पेड़-दस बेटों के बराबर।” महेंद्र दास ने एक पेड़-दस बेटों के बराबर परियोजना के माध्यम से 90 के दशक की शुरुआत से ही गोहपुर क्षेत्र के स्थानीय लोगों की मदद और समर्थन से मूल्यवान पौधे लगाने का काम शुरू किया था। दास अपने पीछे पत्नी जिनू दास, दो बेटियां अर्चना दास और ज्योत्सना दास, पुत्र खानिंद्र दास (एसीएस), बहू लखिमी दत्ता (एसीएस): असम सरकार के संयुक्त सचिव: स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ओएसडी, दामाद, भाई, भाभी और रिश्तेदार छोड़ गए हैं। उनके परिवारिक शुभचिंतको, परिचितों व आत्मीय स्वजनों ने अमृत आत्मा के शांति और मुक्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना ज्ञापित की।




















