फॉलो करें

घातक ट्रीपर की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक की लहर

25 Views

घातक ट्रीपर की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक की लहर

प्रेरणा भारती | निहार कांत राय | उधारबंद

मधुरा सेतु के क्लॉक टॉवर के समीप गुरुवार देर रात लगभग 10:30 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक प्रदीप धर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद सालगंगा क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदीप धर शिलचर से बाइक चला कर लौट रहे थे। बाइक के पीछे उनके भाई राजदीप धर सवार थे। इसी दौरान पीछे से तेज़ और लापरवाही से आ रहे एक ट्रीपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही प्रदीप धर बाइक से दाईं ओर उछलकर सड़क पर गिर पड़े और दुर्भाग्यवश चलते ट्रिपर के नीचे आ गए, जिससे उनका सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

इस दुर्घटना में उनके भाई राजदीप धर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल शिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद ट्रिपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और बेपरवाह ट्रीपर चालकों के खिलाफ आक्रोश जताते हुए सड़क जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक सड़क अवरुद्ध रहने से इलाके में भारी यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक पार्थ सारथी दास दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए घातक ट्रीपर चालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम हटाया।

शुक्रवार रात मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। शनिवार को शिलचर श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

गौरतलब है कि प्रदीप धर का शालगंगा क्षेत्र में मोबाइल फोन निर्माण एवं बिक्री का व्यवसाय था। उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए शनिवार सुबह से दोपहर दो बजे तक सालगंगा क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रहीं।

प्रदीप धर अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, छह महीने का एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। दुखद संयोग यह है कि एक महीने पूर्व उनके भाई का भी निधन हो चुका था। इस आकस्मिक दुर्घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और माता-पिता तथा पत्नी गहरे सदमे में हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल