मुक्तियोद्धा शिवप्रसाद राय मॉडल स्कूल में समय पर ध्वजारोहण न होने से रोष
गौतम सरकार, शनबिल | 1 फरवरी :
श्रीभूमि जिले के स्कूल इंस्पेक्टर के निर्देशानुसार 26 जनवरी को प्रातः 7:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाना था, लेकिन रामकृष्णनगर शिक्षा खंड के अंतर्गत मुक्तियोद्धा शिवप्रसाद राय मॉडल स्कूल में कार्यवाहक प्रधानाध्यापक कुमरेश विश्वास ने निर्धारित समय पर ध्वजारोहण नहीं किया।
निर्धारित समय पर विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ध्वजारोहण संपन्न कराया। इस घटना को लेकर छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों में नाराज़गी देखी गई। शिक्षकों का कहना है कि इससे पहले 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भी कार्यवाहक प्रधानाध्यापक ने समय पर ध्वजारोहण नहीं किया था।
मामले को गंभीर बताते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने श्रीभूमि जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा जिला आयुक्त से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

















