फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के जन्मदिन पर रामकृष्णनगर कालीबाड़ी में पूजा-अर्चना एवं महायज्ञ का आयोजन

140 Views

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के जन्मदिन पर रामकृष्णनगर कालीबाड़ी में पूजा-अर्चना एवं महायज्ञ का आयोजन


गौतम सरकार, शनबिल | 1 फरवरी :
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर राज्य भर में भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों एवं विधायकों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में रविवार को रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय मालाकार ने रामकृष्णनगर कालीबाड़ी काली मंदिर में पूजा-अर्चना एवं महायज्ञ का आयोजन किया।

विधायक विजय मालाकार प्रातः स्नान कर सीधे कालीबाड़ी काली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना तथा यज्ञ संपन्न किया। मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर विधायक विजय मालाकार ने कहा कि डॉ. हिमंत विश्व शर्मा आज के समय के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में से एक हैं, जो दिन-रात असम के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर हम सभी ने मां काली से प्रार्थना की है कि वे मुख्यमंत्री को स्वस्थ, सशक्त एवं दीर्घायु बनाए रखें ताकि वे भविष्य में भी इसी प्रकार राज्य की सेवा करते रहें।

कार्यक्रम में श्रीभूमि जिला भाजपा के सह-अध्यक्ष विश्वतोष सेन, रामकृष्णनगर मंडल एवं भैरव नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष क्रमशः प्रीतम पाल और हीरेश विश्वास, सह-अध्यक्ष नूपुर साहा, रामकृष्णनगर मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजय नाथ, रामकृष्णनगर नगरपालिका की चेयरपर्सन प्रतिमा नाथ, वार्ड कमिश्नर मोनिका वैद्य, निलय ज्योति सरकार, अतसी भट्टाचार्य, मुन्ना दत्त चौधुरी, रामकृष्णनगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष निशीथ नाथ, उपाध्यक्ष सानी दास, पंकज चक्रवर्ती, बूथ अध्यक्ष अनुपम दास, रामु वैद्य सहित युवा मोर्चा के सदस्य एवं मंडल के अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल