फॉलो करें

शिक्षा ही राष्ट्र की रीढ़ है: 8 करोड़ की लागत से बने अधरचांद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नव-निर्मित भवन का उद्घाटन

64 Views

शिक्षा ही राष्ट्र की रीढ़ है: 8 करोड़ की लागत से बने अधरचांद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नव-निर्मित भवन का उद्घाटन

शिलचर, 2 फरवरी (रानू दत्त):
“शिक्षा ही राष्ट्र की रीढ़ है। शिक्षा के बिना कोई भी राष्ट्र प्रगति नहीं कर सकता। जो समाज जितना अधिक शिक्षित होता है, वह उतना ही अधिक विकसित होता है।” यह बातें विधायक दीपायन चक्रवर्ती ने अधरचांद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नव-निर्मित भवन के उद्घाटन अवसर पर कही।

विधायक चक्रवर्ती ने कहा कि सदियों से शिक्षक समाज के निर्माता माने जाते रहे हैं। शिक्षक न केवल ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि देश, समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक भी तैयार करते हैं। आज के आधुनिक युग में गुणवत्तापूर्ण और समयानुकूल शिक्षा ही कुशल एवं दक्ष मानव संसाधन तैयार कर सकती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा सरकारी विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दे रहे हैं, ताकि सरकारी स्कूल भी निजी विद्यालयों के समकक्ष खड़े हो सकें। शिलचर क्षेत्र में विद्यालय भवन निर्माण के लिए कुल आठ मास्टर प्लान परियोजनाएं तैयार की गई थीं, जिनमें अधरचांद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को भी स्वीकृति मिली।

सोमवार को शिलचर के अंबिकापट्टी स्थित अधरचांद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 8 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए भवन का मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. रणोज पेगू सहित शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शुभ्रांशु शेखर भट्टाचार्य की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी ज्योत्स्नामय चक्रवर्ती, शिलचर डेवलपमेंट अथॉरिटी के पूर्व चेयरमैन मंजुल देव, विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य माधुरी बर्मन, भूमि दाता चिन्मयी पोद्दार, जी.सी. कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विभास देव, कछार कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अप्रतिम नाग, सेवानिवृत्त शिक्षिका बर्णाली भट्टाचार्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना की।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल