फॉलो करें

ईआरएमसी वर्किंग कमेटी की बैठक संपन्न

121 Views
ईआरएमसी वर्किंग कमेटी की बैठक संपन्न
कोलकाता, 04 फरवरी: ईआरएमसी वर्किंग कमेटी की बैठक पूर्व रेलवे मुख्यालय फेयरली प्लेस के उदिशा सभागर में, ईआरएमसी अध्यक्ष एवं एनएफआईआर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.विनोद शर्मा की अध्यक्षता में विगत दिवस संपन्न हुई। यह बैठक ईआरएमसी की वर्तमान कार्यकारिणी की अंतिम बैठक थी। बैठक में कार्यकारिणी समिति के सभी 19 पदाधिकारी व लगभग सभी वर्किंग कमेटी सदस्य उपस्थित थे। वर्किंग कमेटी सभा में अध्यक्ष ने चार प्रस्ताव रखे, जिन्हें सर्व सम्मति से पारित घोषित किया गया। सभा में पारित प्रस्ताव इस प्रकार हैं 1. ईआरएमसी संगठन के संविधान में संशोधनपूर्वक एक परिमार्जीकरण। 2. चौथे सीक्रेट बैलेंस चुनाव कोष का निर्धारण। 3. ईआरएमसी की जनरल काउंसिल मीटिंग एवं प्रतिनिधि निर्वाचन का प्रस्तुतीकरण। 4. आगामी 12फरवरी को प्रस्तावित अखिल भारतीय केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल को नैतिक समर्थन। बैठक सभा को मंचासीन पदाधिकारियों एवं उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रतिनिधि स्वरूप संबोधित किया। चार घंटे अनवरत चली उक्त वर्किंग कमेटी बैठक में स्वागत वक्तव्य संयुक्त उपसचिव माधव मलिक ने दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष मलय पाल ने ज्ञापित किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल