दुलियाजन में तेंदुए का आतंक बरकरार, घटना के दो दिन बाद भी तेंदुआ पकड़ा नहीं गया, लोगों में दहशत।
दुलियाजान प्रेरणा भारती दिलीप साह :- दुलियाजन क्षेत्र के मधुटिंग अंचल में तेंदुए के हमले की घटना के दो दिन बाद भी वन विभाग अब तक तेंदुए को पकड़ने में सफल नहीं हो पाया है। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से क्षेत्र के लोगों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।
ज्ञात हो कि बीते दिनों मधुटिंग चाय बागान मार्ग पर ऑयल इंडिया लिमिटेड के खनन विभाग में कार्यरत कर्मचारी गौरव हजारिका पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज दुलियाजान स्थित ऑयल अस्पताल में चल रहा है,
घटना के बाद  भी वन विभाग की टीम ने इलाके में तेंदुए को पकड़ने की कोई पहल नहीं की गई  है । इस कारण स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।
मधुटिंग एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासियों का कहना है कि शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। चाय बागान में कार्य करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों में भी भय का माहौल बना हुआ है। अभिभावक अपने बच्चों को अकेले बाहर भेजने से परहेज कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने तथा क्षेत्र में गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।