फॉलो करें

प्रतीक्षा का अंत: डिब्रूगढ़ एवं दुलियाजनवासियों के लिए असम साहित्य सभा के ध्वज का आगमन 

22 Views
प्रतीक्षा का अंत: डिब्रूगढ़ एवं दुलियाजनवासियों के लिए असम साहित्य सभा के ध्वज का आगमन 
दुलियाजान प्रेरणा भारती 7 फरवरी दिलीप साह   :-  लंबे समय की प्रतीक्षा के बाद डिब्रूगढ़ तथा दुलियाजनवासियों के लिए असम साहित्य सभा की ओर से शुभ समाचार प्राप्त हुआ है। असम साहित्य सभा के गुवाहाटी स्थित पंचरत्न विशेष वार्षिक अधिवेशन से सभा की मुख्य ध्वज लेकर दुलियाजन साहित्य सभा के अध्यक्षीय दल का दुलियाजन आगमन हुआ।
इस अवसर पर दुलियाजन साहित्य सभा के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता में भारी उत्साह देखा गया। दुलियाजन के पुराने बस स्टैंड से साहित्य सभा कार्यालय तक धूप-दीप, उरुली और पारंपरिक स्वागत के साथ असम साहित्य सभा की ध्वज को श्रद्धापूर्वक लाया गया।
उल्लेखनीय है कि असम साहित्य सभा का 78वां द्विवार्षिक अधिवेशन वर्ष 2027 में तेल नगरी दुलियाजन में आयोजित होगा। यह अधिवेशन 31 जनवरी से 4 फरवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन की तैयारियों के लिए आदित्य गोस्वामी को कार्यकारी अध्यक्ष तथा ब्रजेन गोगोई और रंजन महंत को कोषाध्यक्ष बनाकर एक सशक्त आयोजन समिति का गठन किया जा चुका है और तैयारियां शुरू हो गई हैं।
बताया गया कि गुवाहाटी में आयोजित विशेष अधिवेशन स्थल पर असम साहित्य सभा के प्रधान सचिव देवजीत बोरा से 78वें द्विवार्षिक अधिवेशन के सामान्य सचिव ब्रजेन गोगोई ने जातीय स्वाभिमान की प्रतीक साहित्य सभा की ध्वज को श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल