फॉलो करें

उधारबंद: सालगंगा मोर्ल्लि हायर सेकेंडरी स्कूल निर्माण में अनियमितता का आरोप, स्थानीय लोगों ने रुकवाया काम

151 Views

प्रेरणा भारती | निहार कांत राय | उधारबंद

उधारबंद क्षेत्र के शाल गंगा मोर्ल्लि हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे भवन निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। शुक्रवार को विशेष सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया, जहां वे यह देखकर चकित रह गए कि बिना सोलिंग और पीसीसी ढलाई के सीधे मिट्टी के ऊपर पिलर खड़े किए गए हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने मौके पर मौजूद मिस्त्रियों को तत्काल निर्माण कार्य बंद करने का निर्देश दिया। उनका कहना था कि नियमों की अनदेखी कर किया जा रहा यह निर्माण भविष्य में भवन के गिरने का कारण बन सकता है, जिससे न केवल जान-माल का खतरा होगा बल्कि सरकारी धन की भी बर्बादी होगी।

उस दिन मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों में नबारुन चक्रवर्ती, दीनेंद्र नारायण दे, विनायक चक्रवर्ती, दीपक भट्टाचार्य, जयदीप धर और विकास राय शामिल थे।

घटना की सूचना मिलने पर शनिवार को ठेकेदार और निर्माण कार्य के प्रभारी लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी वास्तुकार उज्ज्वल भट्टाचार्य स्थल पर पहुंचे। उस समय नबारुन चक्रवर्ती, विनायक चक्रवर्ती, दीपक भट्टाचार्य, प्रणब चक्रवर्ती, वीर भद्र गोस्वामी, निठु सेन, शिवाजी धर और जयदीप धर भी उपस्थित थे।

स्थानीय लोगों ने स्पष्ट रूप से बताया कि कम से कम दो पिलर बिना सोलिंग के बनाए गए हैं, जिन्हें तोड़ा जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि पूरे भवन की जांच किसी दक्ष और स्वतंत्र वास्तुकार से कराई जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कहीं और भी ऐसी अनियमितता तो नहीं हुई है।

ठेकेदार और कार्यकारी वास्तुकार ने स्थानीय लोगों की मांगों को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि शीघ्र ही एनआईटी (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) से विशेषज्ञ बुलाकर पूरे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।

स्थानीय नागरिकों ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक निर्माण की गुणवत्ता की पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक किसी भी हालत में काम दोबारा शुरू नहीं होने दिया जाएगा। अंततः ठेकेदार और कार्यकारी वास्तुकार ने निर्माण कार्य अस्थायी रूप से बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल