फॉलो करें

सरस्वती विद्यानिकेतन, दक्षिण शिलचर में डिजिटल स्मार्ट बोर्ड एवं स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

212 Views

सरस्वती विद्यानिकेतन, दक्षिण शिलचर में डिजिटल स्मार्ट बोर्ड एवं स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

दक्षिण शिलचर स्थित सरस्वती विद्यानिकेतन में बहुप्रतीक्षित डिजिटल स्मार्ट बोर्ड एवं स्मार्ट क्लास का विधिवत शुभारंभ किया गया। शनिवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में शिलचर के माननीय विधायक दीपायन चक्रवर्ती ने फीता काटकर डिजिटल स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया।

उल्लेखनीय है कि यह डिजिटल स्मार्ट बोर्ड शिक्षा विकास परिषद, दक्षिण असम प्रांत के संगठन मंत्री महेश भागवतजी के अथक प्रयास एवं पहल से तथा एनआईटी शिलचर के कुल 11 अध्यापकों के सहयोग से विद्यालय को प्रदान किया गया। डिजिटल शिक्षा को विद्यार्थियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से संगठन मंत्री महेश भागवतजी द्वारा एनआईटी शिलचर के अध्यापकों से संपर्क किए जाने के बाद, प्रोफेसर बिप्लब दास सहित अन्य दस अध्यापकों ने इस योजना को साकार रूप देने की पहल की।

गत 21 जनवरी को एनआईटी शिलचर प्रशासन के माध्यम से डिजिटल स्मार्ट बोर्ड को औपचारिक रूप से सरस्वती विद्यानिकेतन, दक्षिण शिलचर के प्रबंधन को सौंपा गया था। इसके पश्चात 7 फरवरी को इसका औपचारिक उद्घाटन संपन्न हुआ।

उद्घाटन समारोह में शिक्षा विकास परिषद, दक्षिण असम प्रांत के संगठन मंत्री महेश भागवतजी, विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता राय चौधुरी, एनआईटी शिलचर के प्रोफेसर बिप्लब दासप्रोफेसर पी. श्रीनिवासनप्रोफेसर अरुणंद मिश्र सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का उत्तरिय पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर सरस्वती विद्यानिकेतन, मालूग्राम की प्रधानाचार्या अंकिता देवराय, श्रीभूमि सरस्वती विद्यानिकेतन की आचार्या राखी दास, बदरपुर महर्षि संदीपन की आचार्या मीता दास सहित सरस्वती विद्यानिकेतन के अन्य आचार्य एवं आचार्याएं भी उपस्थित थे।

डिजिटल स्मार्ट क्लास की शुरुआत से विद्यालय के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल