राज्य पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

एएसपी–डीएसपी स्तर के 82 अधिकारी स्थानांतरित, कई को मिली पदोन्नति

राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक स्तर पर फेरबदल करते हुए एएसपी, डीएसपी एवं समकक्ष पदों पर कार्यरत कुल 82 अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें से कई अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस तबादला सूची में काछार के एएसपी (मुख्यालय) सुब्रत कुमार सेन और श्रीभूमि के एएसपी (अपराध नियंत्रण) अमित राज चौधुरी के नाम प्रमुख हैं।
एएसपी सुब्रत कुमार सेन को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात बल में उसी पद पर स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर मानस शैकिया काछार के नए एएसपी (मुख्यालय) के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

वहीं, श्रीभूमि के एएसपी (अपराध नियंत्रण) अमित राज चौधुरी को बजाली में एएसपी (मुख्यालय) पद पर स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह त्रिनयन भूइया को श्रीभूमि का नया एएसपी (अपराध नियंत्रण) नियुक्त किया गया है।

श्रीभूमि के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस विकु एल. अचुमी को गुवाहाटी पुलिस कमिश्नरेट में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (सेंट्रल) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अचुमी के स्थान पर फिलहाल मानस-प्रतिम चौधुरी, जो श्रीभूमि पुलिस की सीमा शाखा में कार्यरत हैं, अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाएंगे।

अन्य तबादलों में,

  • श्रीभूमि एरालिगुल स्थित 15वीं असम पुलिस बटालियन की सेकेंड-इन-कमांड असिमा कलिता को गोलपाड़ा का एएसपी (अपराध नियंत्रण) नियुक्त किया गया है।
  • शिलचर काठाल स्थित 6वीं असम पुलिस बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट भास्कर ओझा को हाउली स्थित 28वीं असम पुलिस बटालियन में उसी पद पर स्थानांतरित किया गया है।
  • कछार के डीएसपी (एस एंड आई) हेमेन दास को चिरांग में डीएसपी (डीएसबी) बनाया गया है।
  • हैलाकांडी के डीएसपी (सीमा) विद्युत कुमार शैकिया को उसी जिले में डीएसपी (मुख्यालय) पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • गुवाहाटी काहिलीपाड़ा में कार्यरत डीएसपी, एसबी (मुख्यालय) अनवर हुसैन को शिलचर काठाल स्थित 6वीं असम पुलिस बटालियन में असिस्टेंट कमांडेंट बनाया गया है।
  • हैलाकांडी के डीएसपी (मुख्यालय) सुरजीत चौधुरी को डीएसपी (सीमा) पद पर स्थानांतरित किया गया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।