फॉलो करें

ऑयल इंडिया ने वित्त वर्ष 26 के तीसरी तिमाही में ₹ 1,436 करोड़ का समेकित कर पश्चात लाभ बनाए रखा: 

17 Views
ऑयल इंडिया ने वित्त वर्ष 26 के तीसरी तिमाही में ₹ 1,436 करोड़ का समेकित कर पश्चात लाभ बनाए रखा: 
₹ 7.00 प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम लाभांश घोषित किया
भारत सरकार के महारत्न सीपीएसई ऑयल इंडिया लिमिटेड ने नोएडा में 10 फरवरी 2026 को आयोजित निदेशक मंडल की 577वीं बैठक में वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए। कंपनी ने वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में ₹1,436 करोड़ का समेकित कर पश्चात लाभ (PAT) दर्ज किया, जबकि वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में यह ₹1,457 करोड़ था। 31 दिसंबर 2025 को समाप्त नौ महीनों के लिए समेकित कर पश्चात लाभ ₹5,126 करोड़ रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह ₹5,543 करोड़ था। ऑयल ने वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में ₹808 करोड़ का स्टैंडअलोन कर पश्चात लाभ हासिल किया, जबकि वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में यह ₹1,222 करोड़ था। इसका मुख्य कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट रही, जो वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में यूएसडी 73.82 प्रति बैरल से घटकर वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में यूएसडी 62.84 प्रति बैरल हो गई — जो 15 प्रतिशत की गिरावट है।
निदेशक मंडल ने प्रति पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर पर ₹7.00 का अंतरिम लाभांश घोषित किया है, जो पहले घोषित ₹3.50 प्रति शेयर के प्रथम अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त है।
राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत, कंपनी ने अपने परिपक्व एवं पुराने तेल क्षेत्रों से वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 1.659 एमएमटीओई तेल एवं गैस उत्पादन (O+OEG) किया, जबकि वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में यह 1.697 एमएमटीओई था। उल्लेखनीय है कि ऑयल ने 31 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन 9,861 मीट्रिक टन कच्चे तेल का उत्पादन किया, जो पिछले एक दशक में सर्वाधिक दैनिक उत्पादन है।
कंपनी की प्रमुख सहायक इकाई एनआरएल ने वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में कर पश्चात लाभ में 125% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की, जो ₹385 करोड़ (वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही) से बढ़कर ₹867 करोड़ हो गया। एनआरएल ने $16.27 प्रति बैरल का सकल परिष्करण मार्जिन (GRM) हासिल किया।
इस तिमाही के दौरान, ऑयल की सहायक इकाई एनआरएल को उसके मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, तेजी से विकास और भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए “नवरत्न” का दर्जा प्रदान किया गया।
जन संपर्क विभाग, नोएडा द्वारा जारी

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल