फॉलो करें

असम पुलिस सेवा में काछाड़ के देवेश यादव ने हासिल किया 12वां स्थान

186 Views

असम पुलिस सेवा में काछाड़ के देवेश यादव ने हासिल किया 12वां स्थान

गुवाहाटी से विशेष प्रतिनिधि द्वारा, 18 फरवरी:

बराक घाटी के लिए गौरव का क्षण है कि काछार जिले के बारिक नगर निवासी देवेश यादव ने असम पुलिस सेवा (Assam Police Service) में 12वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में हर्ष और गर्व का माहौल है।
11 सितंबर 1996 को जन्मे देवेश यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा Delhi Public School Nazira (डीपीएस नाज़िरा), शिवसागर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए Birla Institute of Technology and Science, Pilani (बिट्स पिलानी, राजस्थान) का रुख किया, जहाँ से उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक तथा अर्थशास्त्र में एम.एससी. की डिग्री प्राप्त की।
शैक्षणिक जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद देवेश वर्ष 2020 से Price Waterhouse Coopers (PWC) में सीनियर कंसल्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। कॉर्पोरेट क्षेत्र में सफल करियर के बावजूद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में योगदान देने का लक्ष्य निर्धारित किया और कठिन परिश्रम से असम पुलिस सेवा में 12वां स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि जनता से जुड़कर जनता की सेवा करना उनका उद्देश्य है, इसलिए कॉर्पोरेट छोड़कर सरकारी सेवा में आए।
देवेश के पिता एल. पी. यादव और माता संगीता यादव ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। उनके दो छोटे भाई भी हैं, जो उनकी इस उपलब्धि से प्रेरित हैं।
देवेश यादव की यह सफलता न केवल कछार जिले बल्कि पूरे असम के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और स्पष्ट लक्ष्य से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल