फॉलो करें

सृजन क्लब ने अग्रणी संघ को 7 विकेट से पराजित किया, प्रकाश सिन्हा बने मैन ऑफ द मैच

24 Views

सृजन क्लब ने अग्रणी संघ को 7 विकेट से पराजित किया, प्रकाश सिन्हा बने मैन ऑफ द मैच

शनबिल, 21 फरवरी (गौतम सरकार): द्वारा आयोजित अभिजीत सरकार एवं प्रद्युत नाथ सीनियर डिवीजन लीग सह नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता के शनिवार को खेले गए मुकाबले में सृजन क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अग्रणी संघ को 7 विकेट से पराजित कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अग्रणी संघ की पूरी टीम 20 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। टीम को 13 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बल्लेबाज सुब्रत नाथ ने 27 तथा सब उद्दीन ने 21 रन का योगदान दिया, जबकि अन्य बल्लेबाज उल्लेखनीय प्रदर्शन नहीं कर सके। सृजन क्लब की ओर से प्रकाश सिन्हा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और सुजीत विश्वास ने 3 विकेट हासिल किए।

103 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सृजन क्लब ने मात्र 9.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम को 10 रन अतिरिक्त के रूप में प्राप्त हुए। अनूपम चौधरी ने नाबाद 53 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि लिटन बनिक ने 17 रन जोड़े। अग्रणी संघ की ओर से पी. पाल ने 2 और बाणी सिन्हा ने 1 विकेट लिया।

मैच में अंपायर की भूमिका राजन गोस्वामी और तुषार राय ने निभाई। उत्कृष्ट गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए सृजन क्लब के प्रकाश सिन्हा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार पूर्व खिलाड़ी जयंत श्याम चौधरी द्वारा प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता का अगला मुकाबला रविवार को ‘हम छात्रदल’ और टीटी क्लब के बीच खेला जाएगा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल