फॉलो करें

दक्षिण असम प्रांत में ‘सप्त शक्ति संगम’ का भव्य समापन समारोह आयोजित

30 Views

दक्षिण असम प्रांत में ‘सप्त शक्ति संगम’ का भव्य समापन समारोह आयोजित

शिलचर, 21 फरवरी 2026:
जी.सी. विश्व विद्यालय के प्रेक्षागृह में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध शिक्षा विकास परिषद, दक्षिण असम प्रांत द्वारा आयोजित ‘सप्त शक्ति संगम’ कार्यक्रम का भव्य समापन समारोह सम्पन्न हुआ। यह विशेष आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विद्या भारती द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण मातृकेंद्रित कार्यक्रम का हिस्सा था।

यह कार्यक्रम दक्षिण असम प्रांत के कुल 35 विद्यालयों में मनाया गया। इसकी शुरुआत 5 सितंबर 2025 को हुई थी तथा 23 जनवरी 2026 को इसका औपचारिक समापन हुआ। समापन समारोह समाज की प्रतिष्ठित एवं विशिष्ट महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में माननीया श्रीमती स्वप्ना देवी शर्मा उपस्थित रहीं, जो अंबिकागिरि नगर स्थित ‘शिशु कुंज’ की पूर्व छात्रा, शंकरदेव शिशु विद्या निकेतन, विष्णुपथ की पूर्व आचार्या तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र की पूर्व छात्र संयोजिका एवं अखिल भारतीय टोली सदस्य हैं।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिक्षा विकास परिषद की सह मंत्री श्रीमती नितालिनी थाओजेन, दक्षिण असम प्रांत की सह सभानेत्री श्रीमती मालविका भट्टाचार्य, दक्षिण सिलचर विद्यालय की प्रधान आचार्या श्रीमती संगीता राय चौधरी, सरस्वती विद्या निकेतन मालुग्राम की उप एवं कार्यवाहक प्रधान आचार्या श्रीमती अंकिता देव राय, जी.सी. विश्व विद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. प्रदीप्ता देव तथा असम विश्वविद्यालय की प्राध्यापिकाएँ डॉ. अदिति नाथ एवं डॉ. बसबी सिन्हा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में श्रीमती राखी दास, श्रीमती रेनुबाला सिंह, श्रीमती मिता दास, श्रीमती रिंकी दे सहित विभिन्न विद्या निकेतनों के प्रधानाचार्य, आचार्य-आचार्याएँ, विद्यार्थी, अभिभावक एवं समाज के विभिन्न वर्गों के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण उत्साह एवं गरिमा से परिपूर्ण हो उठा।

विद्या भारती की परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात मातृ वंदना, अतिथि परिचय एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने ‘पंच परिवर्तन’ के आधार पर पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता तथा शत-प्रतिशत मतदान के माध्यम से जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। अन्य अतिथियों ने भी प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न महान महिलाओं का वेश धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्रहित में संकल्प पाठ किया। अंत में राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल