फॉलो करें

दुलियाजान एक ट्रांसफार्मर में अचानक लगी भीषण आग

38 Views
दुलियाजान एक ट्रांसफार्मर में अचानक लगी भीषण आग
दिलीप साह, दुलियाजान प्रेरणा भारती, 23 फरवरी : दुलियाजान स्थित गौरी गेस्ट हाउस के समीप आज एक ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही ऑयल इंडिया लिमिटेड की अग्निशमन वाहिनी तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया और बड़ी दुर्घटना होने से टाल दिया।
इस घटना के कारण आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई थी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल