फॉलो करें

लखीपुर में नेहरू की प्रतिमा गिरने से हंगामा, तोड़फोड़ की आशंका से कांग्रेस में रोष।

18 Views
लखीपुर में नेहरू की प्रतिमा गिरने से हंगामा, तोड़फोड़ की आशंका से कांग्रेस में रोष।
चंद्रशेखर ग्वाला लखीपुर, 24 फरवरी : काछाड़ जिले के लखीपुर क्षेत्र में स्थित पैलापुल चौक पर स्थापित पंडित जवाहरलाल नेहरू की स्थायी प्रतिमा संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गई। इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है और राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, 23 फरवरी देर रात प्रतिमा गिरने की घटना सामने आई। प्रारंभिक तौर पर इसे सामान्य दुर्घटना बताया जा रहा था, लेकिन कई लोगों ने आशंका जताई है कि प्रतिमा को योजनाबद्ध तरीके से गिराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।
गौरतलब है कि प्रतिमा के समीप हाई मास्ट लाइट का निर्माण कार्य चल रहा था। ऐसे में यह भी जांच का विषय बन गया है कि निर्माण कार्य के कारण प्रतिमा की संरचना कमजोर हुई या फिर किसी ने जानबूझकर इसे गिराया।
इस घटना को लेकर  कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल