फॉलो करें

 कानाइकुड़ी बागान में अमित कलवार ने जनसरोकारों पर की सार्थक चर्चा

33 Views

 कानाइकुड़ी बागान में अमित कलवार ने जनसरोकारों पर की सार्थक चर्चा

बड़खोला, 25 फरवरी: मुरलीधर जीपी के अंतर्गत कानाइकुड़ी बागान में आयोजित एक भव्य जनसभा में कांग्रेस नेता अमित कलवार को क्षेत्र के लोगों के साथ सीधे संवाद करने का अवसर मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने अपने विचार, सुझाव और समस्याएं खुलकर रखीं।

सभा में आमजन की आशाओं, आकांक्षाओं, स्थानीय समस्याओं तथा क्षेत्र की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा के सुदृढ़ीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।

अमित कलवार ने कहा कि जनता का विश्वास और समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। सामूहिक प्रयास और सहभागिता से मुरलीधर जीपी को और अधिक समृद्ध, सशक्त एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल