32 Views
भारतीय मजदूर संघ ने प्रयागराज में सौंपा ज्ञापन, केंद्र की 8 व प्रदेश की 18 मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग
प्रयागराज, 25 फरवरी 2026।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम एवं 21वें अखिल भारतीय अधिवेशन में लिए गए निर्णय के अनुपालन में भारतीय मजदूर संघ की प्रयागराज इकाई ने आज अपराह्न 3:00 बजे जिलाधिकारी, प्रयागराज के माध्यम से प्रधानमंत्री, भारत सरकार, श्रम एवं रोजगार मंत्री, भारत सरकार तथा मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष श्री महेश नारायण जी की अध्यक्षता में सौंपे गए इस ज्ञापन में केंद्र सरकार से संबंधित 8 प्रमुख मांगें तथा उत्तर प्रदेश सरकार से संबंधित 18 मांगें शामिल हैं। संघ ने इन मांगों पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि श्रमिकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें सर्वश्री राधेश्याम पाण्डेय (विभाग प्रमुख), के०पी० दुबे (संरक्षक), रघुनन्दन सिंह (संगठन मंत्री), रविकान्त (जिला मंत्री), जे०पी० मिश्रा, गौरव दुबे, ओ०डी० फोर्ट (किला 508, रेलवे), रूपम पाण्डेय, उत्तम मिश्रा, रूकमानन्द पाण्डेय, आशीष मिश्रा (पोस्ट ऑफिस), अनिल मौर्या (रोडवेज), उमाशंकर मौर्या, सत्यनारायण यादव, अनिल कुमार, नन्दवल्ली उपाध्याय (आरमेंस), जगदम्बा विश्वकर्मा (बैंक), श्री विलास (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन), डॉ० आनन्द त्रिपाठी, अटल राय, स्वेहल अहमद, ऋचा त्रिपाठी, डॉ० आत्मा राम तथा राजकीय मुद्रणालय के राम रतन सिंह, संजय कुमार, मंगेश कुमार, महेन्द्र कुमार, दीप चन्द्र, मनोज कुमार एवं विजय कथूरिया सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य एवं सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आगे व्यापक आंदोलन की रणनीति पर विचार किया जाएगा।





















