34 Views
दुमदुमा में श्री श्याम महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ आज निकली भव्य शोभायात्रा।
दुमदुमा प्रेरणा भारती
27 फरवरी :– दुमदुमा में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम के अवसर पर आज भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दुमदुमा श्याम परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज श्री श्री श्याम बाबा की भव्य झांकी के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु लोगों ने रंग बिरंगे निशान हाथों लेकर दुमदुमा से तिनसुकिया तक एक विशाल पैदल शोभायात्रा में शामिल हुए।
तय कार्यक्रम के अनुसार आज नगर के कोलियापानी हनुमान मंदिर प्रांगण में प्रातः 9 बजे रमेश मंढ़ानिया सपत्नीक ने श्री श्याम बाबा की पूजा अर्चना की तथा ज्योत प्रज्वलित कर निशानों की पूजा अर्चना कर आरती की गई । भव्य सजे रथ में विराजमान खाटू श्याम बाबा के प्रति छवि के साथ हजारों की संख्या में युवक युवती बच्चे बाबा श्री खाटू श्याम का जयकारा लगाते हुए सुबह अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। शोभायात्रा के कई पड़ाव पर ऊंचामाटी लाहोटी पेट्रोल पंप, मोलान में केसान गोला, बड़ाहापजान में संदीप जैन, लोंगसवाल में राजकुमार शर्मा, माकुम में कानोई परिवार द्वारा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान, खान पान व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की थी। दुमदुमा से गए निशान धारियों ने शाम चार बजे से तिनसुकिया स्थित श्री श्याम मंदिर में निशान अर्पित किया जो शाम छह बजे तक कार्यक्रम चला और इस विशाल पैदल का समापन हुआ। शोभायात्रा में शामिल भक्तगणों के लिए राजकुमार डांडरिया ने दुमदुमा से लेकर तिनसुकिया तक पेयजल की सुविधा प्रदान किया। दुमदुमा से तिनसुकिया तक आज पूरा माहौल श्याममय हो गया तथा गुलाल अबीर से भक्तों ने उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन कल 28 फरवरी को नगर के ऊंचामाटी स्थित मिलन विवाह भवन में संध्या 4 बजे श्री श्याम प्रभु की ज्योति प्रज्वलित किया जायेगा और आमंत्रित कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन किया जायेगा। इस दौरान अक्षय भंडारे का भी आयोजन किया गया है।





















