फॉलो करें

शिलचर के सेंट कैपिटानो स्कूल में आत्महत्या की खबर अफवाह, विद्यालय प्रबंधन ने किया खंडन

134 Views

शिलचर के सेंट कैपिटानो स्कूल में आत्महत्या की खबर अफवाह, विद्यालय प्रबंधन ने किया खंडन

शिलचर में स्थित को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही आत्महत्या की खबर पूरी तरह से निराधार और भ्रामक है। कुछ पोस्ट में दावा किया गया था कि स्कूल परिसर से किसी व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। स्कूल प्रशासन ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई है।

स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर अर्पिता कुंतनम ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि स्कूल के एक कर्मचारी के रिश्तेदार अपने गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए लाया गया था। परिजनों से मिलने के लिए स्कूल की कुछ सिस्टर्स अस्पताल गई थीं।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज परिसर में गुप्त रूप से एक वीडियो बना लिया और उसे इस तरह प्रसारित किया मानो स्कूल में कोई गंभीर घटना घटी हो। प्रधानाचार्या ने इसे स्कूल की छवि धूमिल करने का सुनियोजित प्रयास बताया।

स्कूल प्रशासन ने इस निंदनीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए आम जनता से अपील की है कि वे बिना पुष्टि के किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें। साथ ही, जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सत्यापित जानकारी पर ही विश्वास करने का आग्रह किया गया है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल