55 Views
गया में कानू विकास संघ सेना द्वारा 1 मार्च को होली मिलन समारोह
गया (बिहार)। जिला गया स्थित कानू विकास संघ सेना द्वारा आगामी 1 मार्च 2026 को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अपराह्न 1 बजे बाबा कंगाली बघौत परिसर में आयोजित होगा।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि होली के पावन अवसर पर आयोजित इस समारोह का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, उत्साह और उल्लास को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के माध्यम से कानू समाज के साथ-साथ सभी समाज के लोगों के जीवन में रंग-बिरंगी खुशियाँ और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों ने कामना की है कि बाबा कंगाली-बघौत की कृपादृष्टि सभी पर बनी रहे और समाज में सौहार्द का वातावरण सुदृढ़ हो।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रेम कुमार, अध्यक्ष, बिहार विधानसभा, पटना की उपस्थिति प्रस्तावित है। इसके अलावा बिहार प्रदेश के कानू विकास संघ के पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के लिए प्रभु नारायण कानू, कमलेश कुमार (अधिवक्ता), राम प्रसाद साह, शंकर कुमार कानू, शत्रुघन प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, शकुन्तला देवी एवं रानी कुमारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से समाज के सभी भाइयों एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।





















