फॉलो करें

उत्तर करीमगंज के भांगा सरोपुर में नदी कटाव से प्रभावित 25 खিলंजिया परिवारों के साथ खड़ी हुईं मुन्नी छेत्री, राज्य सरकार से हस्तक्षेप की अपील

9 Views

उत्तर करीमगंज के भांगा सरोपुर में नदी कटाव से प्रभावित 25 खিলंजिया परिवारों के साथ खड़ी हुईं मुन्नी छेत्री, राज्य सरकार से हस्तक्षेप की अपील

उत्तर करीमगंज विधानसभा क्षेत्र के भांगा सरोपुर स्थित भारत–बांग्लादेश सीमा से सटे इलाके में कुशियारा नदी के लगातार कटाव से 25 खিলंजिया हिंदू परिवार गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। लंबे समय से जारी इस नदी कटाव के कारण इन परिवारों के घर-बार और आजीविका पर खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कृष्णपुर गांव पहले ही नदी कटाव की चपेट में आकर लगभग पूरी तरह समाप्त हो चुका है। अब उसी क्षेत्र के सरोपुर रविदास पाड़ा में तेज़ी से कटाव जारी है, जिससे पूरा इलाका धीरे-धीरे अस्तित्व के संकट में पहुंच गया है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए उत्तर करीमगंज में भाजपा टिकट की दावेदार एवं समाजसेवी मुन्नी छेत्री प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचीं और उनका हालचाल जाना। उन्होंने परिवारों को आश्वासन देते हुए कहा कि असम की भाजपा सरकार खিলंजिया समुदाय के विकास और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

मुन्नी छेत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार इस नदी कटाव की समस्या के स्थायी समाधान अथवा वैकल्पिक पुनर्वास की दिशा में आवश्यक कदम उठाएगी।

साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि भांगा सरोपुर के इन 25 प्रभावित खিলंजिया हिंदू परिवारों की सहायता के लिए तत्काल हस्तक्षेप किया जाए और उनके पुनर्वास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल