30 Views
सूर्या फाउंडेशन द्वारा स्वरोजगार के क्षेत्र में एक नये कार्य की शुरुवात
असम के गोहपुर तहसील के कोलाबाड़ी गाँव में बैम्बू ट्रेनिंग एवं प्रोडक्शन सेंटर का उद्घाटन किया गया। महिलाओं को रोजगार से जोड़ना और उनके आर्थिक स्थिति को मजबूत करना इस केंद्र का उद्देश्य है बांस के प्रोडक्ट से प्लास्टिक जो पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है उससे पर्यावरण की रक्षा होगी। बहनों द्वारा राखियां,डेकोरेटिव सामान,पेन स्टैंड,मोबाइल स्टैंड,वॉल हैंगिंग ब्रश, टेबल क्लॉथ कई प्रकार के प्रोडक्ट बनाएंगे। सेंटर उद्घाटन में स्थानीय विधायक श्री उत्पल बोरा जी एवं सूर्या फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन वेद जी असम के स्टेट के श्रीमान गजानन चौहान एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक श्री कार्तिक जी तथा एनआरएलएम के ब्लॉक अधिकारी प्रताप बोराजी का रहना हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में कोलाबारी पंचायत के पूर्व कलिता गांव तथा पार्वती दो गांव के कुल 165 महिला पुरुष भाग लिए जिसमें से प्राथमिक स्तर पर 50 बहनों को इस केंद्र के माध्यम से अपनी आजीविका की दिशा में आगे बढ़ेंगी।





















