32 Views
शिलचर–आइजोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
शिलचर–आइजोल राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान क्षेत्र के निवासी सुबोध दास के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा चरकिशाह मुकाम स्थित काली मंदिर के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रही एक स्विफ्ट डिज़ायर कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खड़े सुबोध दास को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
दुर्घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए Silchar Medical College and Hospital भेज दिया।
वहीं, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।





















