फॉलो करें

ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा सेंट्रल टैंक फार्म-दुलियाजान में लेवल-III मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया

25 Views
ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा सेंट्रल टैंक फार्म-दुलियाजान में लेवल-III मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया
दुलियाजान, 1 मार्च 2026: ऑयल इंडिया लिमिटेड ने किसी भी आपदा से निपटने हेतु आपातकालीन तैयारी का आकलन करने के उद्देश्य से दिनांक 27.02.2026 को सुबह लगभग 10:05 बजे असम के डिब्रूगढ़ ज़िले में स्थित सेंट्रल टैंक फार्म, दुलियाजन में लेवल-III मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह ड्रिल ऑयल के विभिन्न विभागों तथा बाहरी हितधारकों जैसे जिला प्रशासन, डीडीएमए, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ, सिविल डिफेंस और एचओईसी, ओएनजीसी, आईओसीएल, एपीएल, बीसीपीएल, एजीसीएल जैसे पारस्परिक सहयोगी साझेदारों के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुई।
ड्रिल का परिदृश्य एक नागरिक ड्रोन के अचानक टैंक-5 पर गिरने से आग लगने और उसके बाद संयंत्र के अंदर कार्यरत कर्मचारियों के घायल होने का था। इस स्थिति में तुरंत आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र सक्रिय करना आवश्यक था, जिसके तहत एनडीआरएफ टीमों की सहायता से समन्वित अग्निशमन और बचाव अभियान चलाया गया। पीएनजीआरबी के तहत ईआरडीएमपी की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार साइट इंसिडेंट कंट्रोलर ने तुरंत आइसोलेशन प्लान के अनुसार इमरजेंसी शटडाउन स्विच सक्रिय किया। सुरक्षा, अग्निशमन और चिकित्सा विभागों को उच्च सतर्कता पर रखा गया और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रक्रियाएँ सक्रिय की गईं। ऑयल और म्यूचुअल एड पार्टनर्स की फायर सर्विस ने आग पर सफलतापूर्वक काबू पाया। बचाव एवं राहत कार्य एनडीआरएफ, सीआईएसएफ, सिविल डिफेंस और ऑयल मेडिकल टीमों द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न किए गए। ड्रिल का समापन लगभग 11:30 बजे आवासी मुख्य कार्यपालक एवं पीएसएस माइन एजेंट से अनुमति प्राप्त होने के बाद किया गया।
श्री सुमित्र गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक (जीएमएस), ने आवासी मुख्य कार्यपालक एवं पीएसएस माइन एजेंट का प्रतिनिधित्व किया। ड्रिल का समापन एक औपचारिक डिब्रीफिंग सत्र के साथ हुआ, जिसमें मॉक ड्रिल की टिप्पणियों और सुधार के क्षेत्रों पर चर्चा

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल