फॉलो करें

*रंगों से सराबोर बसंत में गूंज उठा हाईलाकांदि भव्य आयोजन में संस्कृति और सौहार्द का संगम*

15 Views
*रंगों से सराबोर बसंत में गूंज उठा हाईलाकांदि भव्य आयोजन में संस्कृति और सौहार्द का संगम*
प्रीतम दास प्रतिनिधि हाईलाकांदि  १मार्च: हाईलाकांदि संगीत महाविद्यालय के आयोजन तथा श्रीरामकृष्ण सेवा समिति, हाइलाकांडी के सहयोग से आज अत्यंत उत्साह और भव्य वातावरण में बहुप्रतीक्षित “रंगों से बसंत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिछले १२ वर्षों से लगातार सफलता के साथ आयोजित हो रहा यह बसंतोत्सव इस वर्ष भी बसंत की मनमोहक छटा में सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो उठा।
दिनभर संगीत, नृत्य, आवृत्ति (पाठ) तथा विविध मनोहारी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान रहा जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और एक आनंदमय वातावरण का सृजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्कृतिप्रेमी लोगों की उपस्थिति देखी गई। बसंत के रंग भाव और परंपरा को केंद्र में रखकर सजे इस आयोजन ने स्थानीय सांस्कृतिक परिदृश्य में एक विशेष आयाम जोड़ा है ऐसा मत उपस्थित विशिष्टजनों ने व्यक्त किया।उत्सव के संबंध में अपने वक्तव्य में श्रीरामकृष्ण सेवा समिति के पूर्व सचिव रत्नदीप भट्टाचार्य ने कहा कि यह उत्सव केवल बसंत के स्वागत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्कृति, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव का एक सुंदर संगम है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष लोगों में नई ऊर्जा का संचार करता है और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाता है।वहीं, कार्यक्रम में उपस्थित सुषांत मोहन चेटार्जी ने कहा ‘रंगों से बसंत’ हाईलाकांदि के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित आयोजन के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। भविष्य में भी इस प्रकार की सृजनात्मक पहल की निरंतरता बनी रहेगी ऐसी हमें आशा है।कार्यक्रम को सफल बनाने में हाईलाकांदि संगीत महाविद्यालय की शिक्षिका मिताली चक्रवर्ती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके समर्पित प्रयास, सुविचारित योजना, कुशल संचालन और विद्यार्थियों की सुसज्जित तैयारी ने पूरे आयोजन को एक नई ऊंचाई प्रदान की। आयोजक मंडली अतिथिगण तथा अभिभावकों ने उनके इस समर्पण और परिश्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए हार्दिक धन्यवाद और कृतज्ञता व्यक्त की।समग्र रूप से जीवंत वातावरण अनुशासित प्रस्तुति और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से इस वर्ष का “रंगों से बसंत” हाईलाकांदि के सांस्कृतिक जगत में एक स्मरणीय अध्याय के रूप में अंकित हो गया ऐसा उपस्थित संस्कृतिप्रेमियों का मानना है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल