फॉलो करें

पंचायत कार्यालय में निर्वाचित सदस्य से मारपीट, पूर्व मंडल अध्यक्ष पर मामला दर्ज

107 Views

पंचायत कार्यालय में निर्वाचित सदस्य से मारपीट, पूर्व मंडल अध्यक्ष पर मामला दर्ज

आमड़ाघाट स्थित कृष्णपुर गंगानगर जीपी कार्यालय में सरकारी कार्यवाही के दौरान एक निर्वाचित सदस्य से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित सदस्य सुजीत शुक्लवैद्य ने भाजपा के पूर्व पालोंघाट मंडल अध्यक्ष सोमन दास पर आरोप लगाते हुए कचुदरम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आरोप है कि 23 फरवरी को कंस्ट्रक्शन कमिटी के अध्यक्ष नियुक्ति संबंधी कार्यवाही के दौरान सोमन दास समर्थकों के साथ कार्यालय में पहुंचे और आपत्ति जताते हुए सुजीत शुक्लवैद्य पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के बावजूद कथित रूप से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना के बाद पीड़ित ने निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर तनाव का माहौल है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल