16 Views
काछार के एसएसपी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला
शिलचर 3 मार्च: राज्य पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत कछार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पार्थ प्रतिम दास का भी स्थानांतरण किया गया है।
पार्थ प्रतिम दास को अब नगांव जिले का एसएसपी नियुक्त किया गया है। वहीं कछार जिले की कमान अब तक कामरूप में एसएसपी के पद पर कार्यरत रहे संजीव कुमार सैकिया को सौंपी गई है।
पुलिस विभाग में इस प्रशासनिक बदलाव को नियमित प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है। नए एसएसपी के पदभार ग्रहण करने के बाद जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था में नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




















