फॉलो करें

विवेकानंद विद्यालय, हाफलांग के नए भवन का राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने किया भव्य उद्घाटन

26 Views

विवेकानंद विद्यालय, हाफलांग के नए भवन का राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने किया भव्य उद्घाटन

हाफलांग, 5 मार्च (विशेष प्रतिनिधि):

दीमा हसाओ जिले के हाफलांग स्थित विवेकानंद विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन आज असम के राज्यपाल Lakshman Prasad Acharya ने एक भव्य समारोह के बीच किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद, अभिभावक, विद्यार्थी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

राज्यपाल आचार्य आज सुबह लगभग 9:30 बजे विद्यालय परिसर पहुंचे। परंपरागत विधि से नारियल फोड़कर उन्होंने नए भवन का उद्घाटन किया और उसके बाद विद्यालय भवन का निरीक्षण भी किया। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल दंपति तथा मंचासीन अतिथियों का स्वागत स्वामी विवेकानंद के चित्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर किया गया। स्वागत भाषण देते हुए विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री दिनेश कुमार तिवारी ने कहा कि यह विद्यालय केवल एक शैक्षणिक भवन नहीं बल्कि संस्कार और राष्ट्र निर्माण का केंद्र है, जहां विद्यालय परिवार, अभिभावक और विद्यार्थी मिलकर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं।

दीमा हसाओ ऑटोनॉमस काउंसिल के मुख्य कार्यकारी सदस्य देबोलाल गार्लोसा ने अपने संबोधन में विद्यालय भवन के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में भाषा, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि असम सरकार और भारत सरकार डीमा हसाओ क्षेत्र की भाषा, परंपरा और संस्कृति के पुनर्जागरण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही हैं।

अपने संबोधन में राज्यपाल Lakshman Prasad Acharya ने कहा कि विवेकानंद विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन करना उनके लिए अत्यंत प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट और सीमेंट से बना ढांचा नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए संस्कार, शिक्षा और मूल्यों का जीवंत केंद्र है। उन्होंने दीमा हसाओ की धरती को वीरों और बलिदानियों की भूमि बताते हुए यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की भी सराहना की।

राज्यपाल ने Vidya Bharati तथा Uttar Purvanchal Janjati Seva Samiti की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों संस्थाएं पूर्वोत्तर भारत, विशेषकर दीमा हसाओ क्षेत्र में शिक्षा, सामाजिक विकास और सांस्कृतिक जागरण के लिए लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।

समारोह में असम सरकार की कैबिनेट मंत्री नंदिता गार्लोसा, पूर्वोत्तर परिषद के सदस्य लांकी फांकचो सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम में पद्मश्री रामकुई जेमी, वरिष्ठ प्रचारक राम सिंहजी, विहिप के क्षेत्र धर्म प्रसार प्रमुख पूर्ण चंद मंडल, एनपीपीसी के महाप्रबंधक डॉ. वाई.एल. सिंह, विद्या भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री पवन तिवारी, स्थानीय कार्यकर्ता सोमेन लंगमेलेई, प्रसन्न लंगमलेई, प्रांत संगठन मंत्री दिलीप देव, प्रांत सेवा प्रमुख रतीश दास, विभाग संगठन मंत्री विक्रम सिंह, शिलचर से वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार, धीरेंद्र जी, देवराज चक्रवर्ती सहित दीमा हसाओ ऑटोनॉमस काउंसिल के कई सदस्य, हाफलांग के वरिष्ठ नागरिक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्यजी द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय के नए भवन के उद्घाटन से क्षेत्र में शिक्षा के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

इंडियन आर्मी ने तिनसुकिया में नव रूपांतर चिल्ड्रन होम के बच्चों के साथ होली मनाई तिनसुकिया: 03 मार्च 2026 को, रेड शील्ड गनर्स ने, स्पीयर कॉर्प्स के अंडर, असम के रूपाई में चिल्ड्रन होम को चमकीले रंगों और दिल को छू लेने वाली मुस्कान से भर दिया, क्योंकि उन्होंने अपनी लगातार कम्युनिटी आउटरीच पहल के तहत वहां रहने वाले बच्चों के साथ रंगों का त्योहार मनाया। जब सैनिक और बच्चे एक साथ आए और न केवल रंगों और मिठाइयों से, बल्कि सच्चे प्यार और हंसी-मजाक से भी होली मनाई, तो “अनाथालय में खुशियों के रंग भर गए”। 8 से 17 साल के कुल 20 बच्चों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया, उनके उत्साह से पूरा परिसर जगमगा उठा। रंगों के बिखरने के साथ होली शुरू हुई, जो जल्द ही बेफिक्र मस्ती और खुशी भरी बातचीत के पलों में बदल गई। आर्मी के जवानों ने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताया—खेलते हुए, बातें करते हुए, हिम्मत बढ़ाते हुए और सुनते हुए—यह पक्का करते हुए कि हर बच्चे को अहमियत महसूस हो और उसे अपनाया जा रहा हो। यह त्योहार प्यार और अपनेपन का प्रतीक बन गया, जहाँ यूनिफॉर्म चमकीले रंगों के साथ मिल जाती थी और दिल बिना किसी रुकावट के जुड़ जाते थे। बातचीत के दौरान, होली के एकता, उम्मीद और पॉजिटिविटी के त्योहार के महत्व को शेयर किया गया, जिससे मेलजोल और साथ रहने की वैल्यूज़ को मज़बूती मिली। सभी को मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे दिन में मिठास आई और इंडियन आर्मी और लोकल कम्युनिटी के बीच का रिश्ता और मज़बूत हुआ। बच्चों की मुस्कान, हँसी और चमकते चेहरों ने होली का असली मतलब दिखाया—प्यार फैलाना, खुशियाँ बाँटना और एक बड़े परिवार की तरह साथ खड़े होना। इस पहल ने कम्युनिटी वेलफेयर, युवाओं से जुड़ाव और असम के लोगों के साथ भरोसे के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए इंडियन आर्मी के पक्के कमिटमेंट को फिर से पक्का किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल