फॉलो करें

गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 1.25 करोड़ की संदिग्ध हेरोइन बरामद

23 Views

गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 1.25 करोड़ की संदिग्ध हेरोइन बरामद

शिलचर, 9 मार्च: गुप्त सूचना के आधार पर असम पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने रविवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहजहान उद्दीन (35) के रूप में हुई है, जो धोलाई थाना क्षेत्र के राजनगर इलाके का निवासी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार आरोपी रविवार रात लगभग 9:30 बजे एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी (नंबर: AS-11U-5969) से धोलाई से शिलचर की ओर आ रहा था। इसी दौरान शिलचर बाइपास पर पुलिस और असम राइफल्स की टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन से 17 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखा गया संदिग्ध हेरोइन बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थ का कुल वजन लगभग 209 ग्राम बताया गया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय काला बाज़ार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये आंकी गई है।

साक्षियों की उपस्थिति में पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई तथा एनडीपीएस अधिनियम के तहत सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं।

फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल