फॉलो करें

विवेकानंद विद्यालय में नए प्रवेश द्वार, सड़क और गर्ल्स हॉस्टल जलापूर्ति सुविधा का उद्घाटन; हाफलॉन्ग में सामुदायिक शोध केंद्र की आधारशिला रखी गई

35 Views

विवेकानंद विद्यालय में नए प्रवेश द्वार, सड़क और गर्ल्स हॉस्टल जलापूर्ति सुविधा का उद्घाटन; हाफलॉन्ग में सामुदायिक शोध केंद्र की आधारशिला रखी गई

हाफलॉन्ग, 10 मार्च (विशेष प्रतिनिधि):

दीमा हासाओ स्वायत्तशासी परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य Debolal Garlosa ने मंगलवार को हाफलॉन्ग में उत्तर पूर्वांचल जनजाति सेवा समिति द्वारा संचालित विवेकानंद विद्यालय परिसर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय के नए प्रवेश द्वार, आंतरिक सड़क तथा कन्या छात्रावास के लिए बनाई गई जलापूर्ति सुविधा का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत हाफलॉन्ग रेलवे स्टेशन के समीप प्रस्तावित सामुदायिक शोध केंद्र के शिलान्यास से हुई। मुख्य अतिथि देबोलाल गारलोसा ने नारियल फोड़कर और पारंपरिक विधि से भूमि पूजन कर परियोजना की आधारशिला रखी। इस शोध केंद्र का उद्देश्य क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और जनजातीय विषयों पर अध्ययन तथा अनुसंधान को बढ़ावा देना बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान समिति के सचिव राहुल जी ने प्रास्ताविक वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए उपस्थित अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा परियोजना की पृष्ठभूमि और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए लगभग एक बीघा भूमि श्रीमती तादुमले द्वारा दान स्वरूप प्रदान की गई है, जिसके लिए समिति ने उनका आभार व्यक्त किया।

इससे पूर्व प्रातःकाल उत्तर पूर्वांचल जनजाति सेवा समिति के सचिव विकास कौशिक ने अपनी धर्मपत्नी नीलम कौशिक के साथ निर्माण स्थल पर विधिवत भूमि पूजन और हवन संपन्न किया। आर्य समाज के आचार्य अमित कुमार और बेंजामिन आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे धार्मिक अनुष्ठान को विधि-विधान से पूर्ण कराया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में दिल्ली से आए विश्व हिंदू परिषद के सह धर्म प्रसार प्रमुख राजेश सिंह, एआई रोबोटिक एजुकेशन की प्रतिनिधि संगीता बोरा तथा जगदीप कौर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इनमें पद्मश्री सम्मान से अलंकृत Ramkui Jeme, रंगालुंगबे जेमे, डीएचएसी के सदस्य डोनपैनन थाओसेन, कार्यकारी सदस्य हिरोजीत जिदुंग सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन विभाग संगठन मंत्री विक्रम जी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्र संगठन मंत्री दिनेश कुमार तिवारी के सहयोग से संपन्न हुआ।

जब मुख्य कार्यकारी सदस्य देबोलाल गारलोसा कन्या छात्रावास परिसर में जलापूर्ति सुविधा के उद्घाटन के लिए पहुंचे, तो छात्राओं ने उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर का अवलोकन किया और साथ ही विश्व हिंदू परिषद के निर्माणाधीन कार्यालय का भी निरीक्षण किया।

समारोह के दौरान सोमेन लंगमेलेई, जीत भट्टाचार्य, नेपाल से आईं डॉ. पूनम झा, आलोक झा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि इन विकास कार्यों और प्रस्तावित शोध केंद्र की स्थापना से क्षेत्र में शिक्षा, शोध और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल