फॉलो करें

जिगनी रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

31 Views
जिगनी रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

गड़वार(बलिया):

थाना क्षेत्र के जिगनी रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी फाटक से करीब सौ मीटर दूर गुरुवार सुबह करीब 10:15 बजे एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।गुरुवार को इस मार्ग से शाहगंज-बलिया पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी, इसी दौरान युवक किसी कारणवश ट्रेन की जद में आ गया। ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी के साथ गड़वार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।
मृतक की पहचान गड़वार थाना क्षेत्र के सवरूपुर निवासी आलोक ठाकुर (26) पुत्र राधेश्याम ठाकुर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर उनका बुरा हाल है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल