फॉलो करें

शिलचर में गुरुद्वारा भवन के प्रवेश द्वार का विधायक दीपायन चक्रवर्ती ने किया उद्घाटन

14 Views

शिलचर में गुरुद्वारा भवन के प्रवेश द्वार का विधायक दीपायन चक्रवर्ती ने किया उद्घाटन

शिलचर,  13 मार्च। शहर के एन.एन. दत्ता रोड स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में गुरुवार रात एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा भवन के नव-निर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक दीपायन चक्रवर्ती ने फीता काटकर शुभद्वार का विधिवत उद्घाटन किया। यह निर्माण कार्य वर्ष 2025–26 के लिए विधायक क्षेत्र विकास निधि (एमएलए एडीएस) से प्रदान किए गए 5 लाख रुपये की राशि से पूरा किया गया है।

गुरुद्वारा प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से विधायक दीपायन चक्रवर्ती और उनकी सहधर्मिणी रूमली भट्टाचार्य को पारंपरिक उत्तरिय पहनाकर तथा स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में विधायक दीपायन चक्रवर्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से धार्मिक संस्थानों के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एन.एन. दत्ता रोड स्थित इस गुरुद्वारे के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अपने विधायक निधि से सहयोग कर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी अवसर मिलने पर गुरुद्वारे के विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह वालियाअमनजीत सिंहसम्राट इंदौर सिंहसरबजीत सिंहसरबजीत धनजालरविंदर धनजाल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा के मध्य शहर मंडल अध्यक्ष हीरक चौधुरी को भी उत्तरिय पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्यों ने गुरुद्वारे के विकास के लिए विधायक के सहयोग और प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल