फॉलो करें

ब्रिगेड रैली में प्रधानमंत्री मोदी का तीखा हमला, बोले – बंगाल में ‘जंगलराज’ खत्म होने का काउंटडाउन शुरू

28 Views

ब्रिगेड रैली में प्रधानमंत्री मोदी का तीखा हमला, बोले – बंगाल में ‘जंगलराज’ खत्म होने का काउंटडाउन शुरू

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में आयोजित विशाल जनसभा से पश्चिम बंगाल की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। जनसमुद्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में चल रहे “जंगलराज” के अंत की काउंटडाउन शुरू हो चुकी है।

प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उसे “निर्मम सरकार” बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता बचाने के लिए सरकार चाहे जितने हथकंडे अपना ले, लेकिन जनता की स्वाभाविक भावना को दबाया नहीं जा सकता।

सभा की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने बंगाली भाषा में लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा, “मेरे प्रिय बंगालवासियों, मैं आपको दिल की गहराइयों से प्रणाम करता हूं।” ब्रिगेड मैदान में उमड़ी भारी भीड़ को उन्होंने “अद्भुत दृश्य” बताते हुए जनता के उत्साह की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भले ही राज्य में भाजपा की सरकार नहीं है, फिर भी केंद्र सरकार हमेशा बंगाल के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। इसी मंच से उन्होंने राज्य के लिए 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की घोषणा भी की।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने स्पष्ट संकेत दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुख्य लक्ष्य बंगाल का “नवनिर्माण” होगा। उनके अनुसार, राज्य की जनता अब डरने वाली नहीं है और भ्रष्टाचार के शासन से मुक्ति पाने के लिए तैयार हो चुकी है।

ब्रिगेड मैदान की इस विशाल रैली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी चुनावी संघर्ष का शंखनाद कर दिया और बंगाल की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत का संकेत दिया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल