फॉलो करें

पातीछड़ा चाय बागान में श्री श्री काली माता मंदिर का भव्य उद्घाटन, वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त

20 Views

पातीछड़ा चाय बागान में श्री श्री काली माता मंदिर का भव्य उद्घाटन, वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त

प्रेरणा भारती | उधारबंद (कछार) से निहार कांति राय की रिपोर्ट

उधारबंद के पातीछड़ा चाय बागान में धर्मप्राण लोगों की लंबे समय से चली आ रही प्रतीक्षा आखिरकार गुरुवार को समाप्त हो गई। केपीसी ग्लोबल कंपनी के परोपकार डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में नव-निर्मित श्री श्री काली माता मंदिर का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।

मंदिर का उद्घाटन कंपनी के डायरेक्टर कृष्णा दास और स्वप्ना दास के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर कंपनी के सीईओ देवज्योति भट्टाचार्य, विशिष्ट अतिथि काली प्रबाल दत्त चौधरी, बागान के मैनेजर सौम्यदीप देव राय तथा इटाछड़ा मॉडल सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य विश्वजीत घोष उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभ शुरुआत की।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए मैनेजर सौम्यदीप देव राय ने कंपनी के चेयरमैन की सराहना करते हुए कहा कि उनके विशेष प्रयासों के कारण ही इस मंदिर का निर्माण संभव हो सका। उन्होंने डायरेक्टर कृष्णा दास और स्वप्ना दास का कोलकाता से आकर उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया और अगले दिन के कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया।

अपने संबोधन में डायरेक्टर कृष्णा दास ने कहा कि स्थानीय लोगों के आत्मीय स्वागत से वे अभिभूत हैं। उन्होंने मैनेजर सौम्यदीप देव राय के कार्यों की प्रशंसा करते हुए चाय बागान के लोगों को भी बधाई दी। साथ ही उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मंच पर मौसुमी देव राय, सहायक प्रबंधक राजा मोहाली, शंकर तालुकदार तथा पीएफ क्लर्क रंजीत राय (रंजू) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मंदिर उद्घाटन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल