18 Views
उधारबंद में बीजेपी के कई टिकट दावेदारों ने छोड़ी पार्टी
उधारबंद विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। टिकट की दौड़ में शामिल 8 नेताओं ने काछार जिला कार्यालय पहुंचकर पार्टी छोड़ने की घोषणा की।
इन नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर, लक्ष्मीपुर के पूर्व विधायक राजदीप ग्वाला को टिकट देने जा रही है, जिसे वे स्वीकार नहीं कर सकते।
त्याग पत्र देने वालों में नबारुण चक्रवर्ती, श्यामापद राय, जयज्योति दे, बासुदेव शर्मा, हेमांग शेखर दास, विश्वजीत दास और कंचन सिंह शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी की मूल विचारधारा के खिलाफ है। हालांकि, इस मामले पर बीजेपी नेतृत्व की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।


















