फॉलो करें

हाइलाकांदी में ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न ६२३ मतदान केंद्रों के लिए तैयारियां तेज

20 Views
हाइलाकांदी में ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न ६२३ मतदान केंद्रों के लिए तैयारियां तेज
प्रतिनिधि हाइलाकांदी २० मार्च: आगामी विधानसभा चुनाव २०२६ के मद्देनज़र हाइलाकांदी जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गत १८ मार्च को प्रातः११ बजे जिला आयुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रथम रैंडमाइजेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार हाइलाकांदी जिले में कुल ६२३ मतदान केंद्र हैं। रैंडमाइजेशन के पश्चात १२५ प्रतिशत की दर से बैलेट यूनिट (BU) एवं कंट्रोल यूनिट (CU) तथा १३५ प्रतिशत की दर से वीवीपैट (VVPAT) का चयन किया गया है।विधानसभा क्षेत्रवार आवंटन के अनुसार १२१ हाइलाकांदी विधानसभा क्षेत्र:२८४ मतदान केंद्रों के लिए ३५५ कंट्रोल यूनिट ३५५ बैलेट यूनिट तथा ३८३ वीवीपैट निर्धारित किए गए हैं।१२२अल्गापुर-काटलिचेरा विधानसभा क्षेत्र:३३९ मतदान केंद्रों के लिए ४२३ कंट्रोल यूनिट ४२३ बैलेट यूनिट तथा ४५७ वीवीपैट आवंटित किए गए हैं।कुल मिलाकर पूरे जिले में ७७८ कंट्रोल यूनिट ७७८ बैलेट यूनिट और ८४० वीवीपैट तैयार रखे गए हैं।रैंडमाइजेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चयनित ईवीएम और वीवीपैट यूनिटों का पृथक्करण एवं स्कैनिंग कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन्हें हाइलाकांदी के ओल्ड हॉस्पिटल रोड स्थित सरकारी वी. एम. हाई स्कूल परिसर के निर्धारित स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा।जिला निर्वाचन प्राधिकरण ने बताया कि पूरी प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न किया जा रहा है। साथ ही आम जनता में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सभी माध्यमों के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल