फॉलो करें

शिलचर में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई ईद-उल-फितर, मेहरपुर ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब

19 Views

शिलचर में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई ईद-उल-फितर, मेहरपुर ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब

शिलचर, प्रतिनिधि।
बराक घाटी के शिलचर शहर में ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे शहर में अमन-चैन बना रहा और विभिन्न ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर दो रकात की नमाज़ अदा की।

शहर के ऐतिहासिक मेहेरपुर ईदगाह में नमाज़ के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ नमाज़ अदा कर भाईचारे, शांति और सौहार्द का संदेश दिया। नमाज़ से पूर्व इमाम मौलाना अब्दुल वाहिद ने ईद-उल-फितर के महत्व पर प्रकाश डाला तथा देश, समाज और विश्व शांति के लिए विशेष दुआ कराई।

नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न हिस्सों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

कांठाल प्वाइंट क्षेत्र में लगाए गए अस्थायी दुकानों पर बच्चों और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं ‘डियर बॉयज़ क्लब’ के प्रयास से क्षेत्र को आकर्षक गेट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा इलाका उत्सवमय नजर आया।

कुल मिलाकर, शिलचर में इस वर्ष ईद-उल-फितर शांति, सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुई।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल