फॉलो करें

एकता सद्भाव और इबादत की महिमा के साथ हाइलाकांदी में पवित्र ईद-उल-फितर का उत्सव

21 Views
एकता सद्भाव और इबादत की महिमा के साथ हाइलाकांदी में पवित्र ईद-उल-फितर का उत्सव

प्रीतम दास हाइलाकांदी, २२ मार्चः गहरी धार्मिक गरिमा और उत्सवपूर्ण वातावरण के बीच पूरे हाइलाकांदी जिले में पवित्र ईद-उल-फितर मनाई गई। एक महीने तक चले रमज़ान के रोज़ों के बाद इस खुशी के पर्व में जिले के मुस्लिम समुदाय के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए।ईद के दिन सुबह से ही जिले के विभिन्न ईदगाहों में हजारों धर्मपरायण नमाज़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नए कपड़े पहनकर परिवार और परिजनों के साथ सभी ईदगाहों में एकत्रित हुए। जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित ईदगाहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे उत्सव का माहौल और भी उज्ज्वल हो उठा।हाइलाकांदी शहर के प्रमुख ईदगाहों में इस्लामी विद्वानों के नेतृत्व में ईद की नमाज़ अदा की गई। शहर के बस स्टैंड के निकट स्थित दक्षिण ईदगाह में सुबह साढ़े ८ बजे नमाज़ अदा की गई, जहाँ बड़ी संख्या में नमाज़ियों की उपस्थिति देखी गई।वहीं हाइलाकांदी शहर ईदगाह इस बार ईद उत्सव का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा। सुबह से ही यहाँ लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और ईदगाह परिसर पूरी तरह भर गया। धर्मपरायण नमाज़ियों ने शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से नमाज़ अदा की। इस ईदगाह में सुबह ८.३९ बजे नमाज़ आयोजित की गई।नमाज़ का संचालन हाफ़िज़ तैयबुर रहमान लस्कर ने किया। नमाज़ के बाद उन्होंने ख़ुत्बा के माध्यम से इस्लाम धर्म की मूल शिक्षाओं शांति, सहिष्णुता और भाईचारे पर महत्वपूर्ण संदेश दिया। विशेष दुआ में विश्व शांति, देश की प्रगति और समस्त मानवता के कल्याण की कामना की गई। टाउन ईदगाह में सभी आयु वर्ग के लोगों की उपस्थिति, विशेषकर युवाओं और बच्चों की भागीदारी ने उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया।नमाज़ के बाद नमाज़ियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएँ दीं जो आपसी सद्भाव और भाईचारे का सुंदर प्रतीक बना। बच्चों की खुशी और उत्साह से पूरा वातावरण जीवंत हो उठा।इधर ईद के अवसर पर हाइलाकांदी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।कुल मिलाकर पवित्र ईद-उल-फितर हाइलाकांदी में धार्मिक अनुशासन, सामाजिक सद्भाव और उल्लास के साथ सफलतापूर्वक मनाई गई जो जिले की साम्प्रदायिक एकता का एक उज्ज्वल उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल