फॉलो करें

शिक्षा विकास परिषद द्वारा आचार्यो का एक दिवसीय शारीरिक कार्यशाला आयोजित

26 Views
शिक्षा विकास परिषद द्वारा आचार्यों का एक दिवसीय शारीरिक कार्यशाला आयोजित
 दिनांक 21 मार्च को सरस्वती शिशु निकेतन डलू में शिक्षा विकास परिषद दक्षिण असम प्रांत द्वारा  आचार्यों का एक दिवसीय शारीरिक कार्यशाला आयोजित किया गया।
इस कार्यशाला में समता, योग, व्यायाम तथा विभिन्न खेलों के अभ्यास पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा भी की गई।
इस कार्यशाला में प्रांत संगठन मंत्री श्री महेश भगवाथ, क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख श्री दीपेन राभा, प्रांत शारीरिक प्रमुख श्री विवेकानंद देब पुरकायस्थ तथा श्री किशन रॉय उपस्थित रहे।
अंत में प्रांत की शारीरिक टोली का भी गठन किया गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल