फॉलो करें

रामनवमी पर विश्व हिंदू परिषद का भव्य अनुष्ठान, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

47 Views

रामनवमी पर विश्व हिंदू परिषद का भव्य अनुष्ठान, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

विशेष प्रतिनिधि, शिलचर | 23 मार्च: रामनवमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा शिलचर स्थित कार्यालय में एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान राम, मां सीता और हनुमान जी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, विहिप के क्षेत्रीय अधिकारी एवं संघ के प्रचारक पूर्ण चंद मंडल ने रामायण पर भावपूर्ण बौद्धिक प्रस्तुत किया। उन्होंने भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, मां सीता और हनुमान जी के आदर्श चरित्रों का उल्लेख करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा, और आज भी समाज को जाति एवं भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक ज्योत्सनामय चक्रवर्ती ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और समाज में एकता व सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया।

कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ प्रचारक शशिकांत चौथाई वाले, वरिष्ठ समाजसेवी उदय शंकर गोस्वामी, भाजपा नेता डॉ राजदीप राय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनके अलावा जिला प्रचारक सागर शर्मा, प्रदीप बनिक, डॉ रंजन सिंह, प्रदीप गोस्वामी, गोपाल भट्टाचार्य और कार्यालय प्रमुख सुनील कानू सहित अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अनुष्ठान के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का विशेष संदेश देखने को मिला।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल