फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा असम की निरंतर प्रगति के लिए काम कर रहे हैं- राजदीप ग्वाला

30 Views
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा असम की निरंतर प्रगति के लिए काम कर रहे हैं- राजदीप ग्वाला

प्रेरणा प्रतिवेदन शिलचर, 24 मार्च: असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनज़र 115 नंबर उधारबंद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजदीप ग्वाला ने क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं के प्रति एक भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा असम की निरंतर प्रगति के लिए काम कर रहे है। उन्होंने आगामी 9 अप्रैल 2026 को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर भाजपा के पक्ष में वोट देने का अनुरोध करते हुए कहा कि एक बार फिर से उन्हें मौका देना जरूरी है।
श्री ग्वाला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में देश और राज्य निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण असम आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
उधारबंद क्षेत्र की सामाजिक विविधता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यहां बंगाली, मणिपुरी, डिमासा, चाय जनजाति सहित विभिन्न समुदायों के लोग वर्षों से आपसी भाईचारे और सौहार्द्र के साथ रह रहे हैं। उन्होंने इसे क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि यहां के लोग हमेशा राष्ट्रहित और विकास के पक्ष में खड़े रहे हैं।
राजदीप ग्वाला ने अपने सामाजिक और राजनीतिक अनुभव का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से बराक घाटी के विभिन्न समुदायों से जुड़े रहे हैं और चाय श्रमिकों के हित में काम करते आए हैं। भाजपा के राज्य प्रवक्ता और अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के बाद अब पार्टी ने उन्हें उधारबंद से उम्मीदवार बनाया है, जिसके लिए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
अंत में उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे 9 अप्रैल को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर भारी संख्या में मतदान करें और उन्हें तथा भाजपा को विजयी बनाएं, ताकि वे जनसेवा के कार्य को आगे बढ़ा सकें।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल