फॉलो करें

शोकस्तब्ध शिलचर, हाफलांग: समाजसेवी श्री राजेश्वर सिन्हा का निधन

24 Views

शोकस्तब्ध शिलचर, हाफलांग: समाजसेवी श्री राजेश्वर सिन्हा का निधन

शिलचर/ हाफलांग, 28 मार्च: शिलचर के माछुघाट क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। एक समर्पित समाजसेवी और आजीवन राष्ट्रसेवा में जुटे कर्मठ व्यक्तित्व श्री राजेश्वर सिन्हा अब हमारे बीच नहीं रहे।

23 मार्च 2026 को असम के डिमा हसाओ जिले के हाफलोंग स्थित अपने निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक सक्रिय और आजीवन कार्यकर्ता थे, जिन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किया।

श्री सिन्हा का जीवन सादगी, अनुशासन और समाज व राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक था। सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय गतिविधियों में उनका योगदान अत्यंत उल्लेखनीय रहा। उनके आदर्श और कार्यशैली ने असंख्य लोगों को प्रेरित किया और आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया।

अपने पीछे वे पत्नी बीणा सिन्हा, पिता गौरहरी सिन्हा, ज्येष्ठ पुत्री मधुमिता सिन्हा एवं दामाद शिव गोपाल सिन्हा, द्वितीय पुत्री बटिला सिन्हा एवं दामाद सुजीत कुमार सिन्हा, तृतीय पुत्री रंजिता सिन्हा तथा चतुर्थ पुत्री ममता सिन्हा सहित अनेक परिजनों और शुभचिंतकों को छोड़ गए हैं।

उनके निधन से समाज में एक अपूरणीय क्षति हुई है। हालांकि उनके विचार, आदर्श और सेवा कार्य सदैव लोगों के हृदय में जीवित रहेंगे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल