फॉलो करें

उधारबंद में 100% मतदान के लक्ष्य के साथ युवाओं की अनोखी पहल, तकनीक के जरिए जागरूकता अभियान शुरू

39 Views

उधारबंद में 100% मतदान के लक्ष्य के साथ युवाओं की अनोखी पहल, तकनीक के जरिए जागरूकता अभियान शुरू

भाजपा चुनाव समिति ने युवाओं को सौंपी जिम्मेदारी, हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास

असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर 115 नंबर उधारबंद विधानसभा क्षेत्र में अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से युवाओं ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। कुछ उत्साही युवक-युवतियों ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का प्रस्ताव भाजपा चुनाव समिति के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे समिति ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

भाजपा चुनाव समिति ने इन युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें चुनाव कार्यालय के माध्यम से मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद युवाओं ने संगठित रूप से अभियान की शुरुआत कर दी है और विभिन्न माध्यमों से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत खासतौर पर युवा वर्ग, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, पुरुष, दिव्यांगजन और नए मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए 100 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करना है।

युवाओं द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और अन्य आधुनिक साधनों का उपयोग कर मतदाताओं तक तेजी से संदेश पहुंचाया जा रहा है, जिससे अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2014 से ही राष्ट्रीय स्तर पर आधुनिक तकनीकों के जरिए मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देती आ रही है। इसी क्रम में उधारबंद में भी इस रणनीति को अपनाते हुए युवा एक नई मिसाल कायम करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

उपरोक्त जानकारी प्रतिष्ठित समजसेवी जयदेव सिकिदार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में प्रदान की।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल