फॉलो करें

उधारबंद में भाजपा को चुनौती देगी तृणमूल कांग्रेस, चुनाव प्रचार में आएंगे Yusuf Pathan सहित कई बड़े नेता

52 Views
उधारबंद में भाजपा को चुनौती देगी तृणमूल कांग्रेस, चुनाव प्रचार में आएंगे Yusuf Pathan सहित कई बड़े नेता
उधारबंद विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार तापस दास ने दावा किया है कि इस बार क्षेत्र की जनता भाजपा को सत्ता से हटाकर तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देगी।
शिलचर में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए तापस दास ने कहा कि उधारबंद में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच होगा, जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर रहेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि क्षेत्र के हिंदू बंगाली सहित अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाता तृणमूल कांग्रेस के साथ हैं।
तापस दास ने अपने चुनावी मुद्दों को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता उधारबंद को आर्सेनिक मुक्त पेयजल उपलब्ध कराना, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए मेडिकल सुविधाओं की स्थापना करना तथा सड़कों और आधारभूत ढांचे का विकास करना है।
इस अवसर पर तृणमूल कांग्रेस की कछार जिला समिति के अध्यक्ष राजेश देव भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार को गति देने के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ नेता जल्द ही उधारबंद पहुंचेंगे। इनमें शाओनी बनर्जी और Yusuf Pathan सहित अन्य प्रमुख चेहरे शामिल हैं, जो पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे।
तृणमूल कांग्रेस को उम्मीद है कि इन नेताओं की मौजूदगी से चुनावी माहौल उनके पक्ष में और मजबूत होगा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल