फॉलो करें

उधारबंद में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल, राजदीप ग्वाला के समर्थन में जनसैलाब

68 Views

उधारबंद में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल, राजदीप ग्वाला के समर्थन में जनसैलाब

अल्पसंख्यकों ने भी भाजपा को वोट देने की ली शपथ

उधारबंद, 29 मार्च: उधारबंद विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में माहौल लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है। भाजपा प्रत्याशी राजदीप ग्वाला के चुनावी प्रचार ने पूरे क्षेत्र में जोर पकड़ लिया है, वहीं समर्थक कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

रविवार को रंगपुर मालू ग्राम के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में कई चुनावी सभाओं का आयोजन किया गया। पहली सभा गोसाईपुर जीपी के शक्ति केंद्र प्रमुख हन्नान बड़भुइयां के आवास पर आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पुलक देव ने की। सभा में माशूक अहमद लस्कर, रेवा राय, हुसैन अहमद लस्कर, हेमंत राय आदि प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे।

सभा को संबोधित करते हुए हन्नान बड़भुइयां ने लोगों से अपील की कि जिस तरह उन्होंने उन्हें पहले जीत दिलाई थी, उसी प्रकार इस बार भाजपा प्रत्याशी राजदीप ग्वाला को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि क्षेत्र के विकास के लिए मजबूत आवाज उठाई जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले 17 वर्षों में क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हुआ, लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद सड़कों और आधारभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार हुआ है।

मंडल अध्यक्ष पुलक देव ने कहा कि राजदीप ग्वाला एक संवेदनशील और जनहितैषी उम्मीदवार हैं, जो लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने मतदाताओं से 9 अप्रैल को ईवीएम में कमल के निशान पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।

इसके अलावा, दूसरी सभा मयनारबंद क्षेत्र में आयोजित की गई, जहां कार्यक्रम से पहले सभी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना, जिसके बाद सभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान सांसद परिमल शुक्लबैद्य ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के लंबे शासनकाल में देश को नुकसान पहुंचा और जनता के विकास के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए हैं।

उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन और आर्थिक सहायता देने का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के लोगों की मदद की। साथ ही उन्होंने राज्य में हुए विकास कार्यों जैसे सड़कों का निर्माण, ब्रॉड गेज रेलवे लाइन, पासपोर्ट कार्यालय और महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता का भी जिक्र किया।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी राजदीप ग्वाला ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और पार्टी नेतृत्व का आशीर्वाद मिला है, और वे जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें सभी वर्गों का समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों तक सरकारी सुविधा पहुंचे, इसे सुनिश्चित करने का काम करेंगे। उन्होंने अल्पसंख्यक मतदान केंद्रों पर भी भाजपा को विजई बनाने की अपील की।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे पहले मतदान करें, फिर अन्य कार्य करें। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में एनडीए गठबंधन भारी बहुमत से सरकार बनाएगा।

सभा में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हर सभा में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूलों की वर्षा और जयघोष के साथ प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल