फॉलो करें

बिन्नाकांडी की पूर्व ग्राम पंचायत अध्यक्ष गीता रानी ग्वाला का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

25 Views

बिन्नाकांडी की पूर्व ग्राम पंचायत अध्यक्ष गीता रानी ग्वाला का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बिन्नाकांडी, 22 मार्च 2026: बिन्नाकांडी चाय बागान क्षेत्र की सम्मानित समाजसेविका एवं बिन्नाकांडी ग्राम पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती गीता रानी ग्वाला का रविवार तड़के लगभग 3 बजे उनके आवास पर निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थीं। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्वर्गीय गीता रानी ग्वाला, स्वर्गीय हरिहर ग्वाला की पत्नी थीं। अपने जीवनकाल में उन्होंने समाज सेवा और स्थानीय विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ग्राम पंचायत अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल को आज भी लोग याद करते हैं।

परिवार में उनके पुत्र गौतम ग्वाला सहित अन्य सदस्य एवं पुत्री प्रतिमा ग्वाला हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिवार के एक सदस्य भार्गवी ने भावुक शब्दों में अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि, “नानी माँ का जाना मेरे जीवन की सबसे बड़ी क्षति है। वह केवल एक दादी नहीं थीं, बल्कि मेरे हर सुख-दुख की साथी थीं। उनके बिना जीवन अधूरा लग रहा है, लेकिन उनकी यादें हमेशा दिल में जीवित रहेंगी।”

उन्होंने आगे कहा कि, “भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि उनकी पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उन्हें शांति प्रदान करें।”

स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल